Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

तमिलनाडु : अन्नाद्रमुक विधायक एम.आर. विजयभास्कर ने दिया इस्तीफा, विधानसभा में रिक्त सीटों की संख्या बढ़कर हुई सात

तमिलनाडु की राजनीति में सोमवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया। करूर विधानसभा क्षेत्र से अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के विधायक एवं पूर्व मंत्री एम.आर. विजयभास्कर ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।

29 Jun 2026

तमिलनाडु : अन्नाद्रमुक विधायक एम.आर. विजयभास्कर ने दिया इस्तीफा, विधानसभा में रिक्त सीटों की संख्या बढ़कर हुई सात

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में सोमवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया। करूर विधानसभा क्षेत्र से अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के विधायक एवं पूर्व मंत्री एम.आर. विजयभास्कर ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा अध्यक्ष जे.सी.डी. प्रभाकर ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही राज्य विधानसभा में रिक्त सीटों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

सोमवार को एम.आर. विजयभास्कर सचिवालय पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत इसकी जांच करने के बाद इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

विधानसभा अध्यक्ष की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि विधानसभा के नियम-21 के तहत विधायक ने स्वयं हस्ताक्षरित इस्तीफा प्रस्तुत किया था। नियम-22 के अनुसार आवश्यक जांच के बाद इस्तीफा स्वैच्छिक एवं विधिसम्मत पाया गया, जिसके आधार पर उसे स्वीकार कर लिया गया।

एम.आर. विजयभास्कर के इस्तीफे से पहले तमिलनाडु विधानसभा की छह सीटें रिक्त थीं। उनके इस्तीफे के बाद रिक्त सीटों की संख्या सात हो गई है, जिससे संभावित उपचुनावों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हाल के महीनों में तमिलनाडु की राजनीति में कई विधायकों के इस्तीफे चर्चा का विषय रहे हैं। मुख्यमंत्री विजय ने पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली (पूर्व) दोनों सीटों से चुनाव जीतने के बाद तिरुचिरापल्ली (पूर्व) विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था।

इसके अलावा अन्नाद्रमुक के टिकट पर निर्वाचित मरगथम कुमारवेल (मदुरांतकम), एस. जयकुमार (पेरुंदुरई) और पी. सत्यभामा (धारापुरम) ने 25 मई को विधायक पद से इस्तीफा देकर तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। वहीं अंबासमुद्रम से विधायक इसक्की सुब्बैया ने 26 मई को इस्तीफा देकर टीवीके में शामिल होने की घोषणा की थी।

इसी क्रम में विरालिमलाई से विधायक एवं पूर्व मंत्री सी. विजयभास्कर ने भी 16 जून को अपने पद से इस्तीफा दिया था। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, उनके भी जल्द टीवीके में शामिल होने की संभावना है।

एम.आर. विजयभास्कर के इस्तीफे के बाद विधानसभा में अन्नाद्रमुक विधायकों की संख्या घटकर 41 रह गई है। लगातार हो रहे इस्तीफों ने राज्य की राजनीति को नई दिशा दे दी है और संभावित राजनीतिक पुनर्गठन तथा आगामी उपचुनावों को लेकर अटकलों का दौर तेज हो गया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तमिलनाडु : अन्नाद्रमुक विधायक एम.आर. विजयभास्कर ने दिया इस्त
तमिलनाडु की राजनीति में सोमवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया। करूर विधानसभा क्षेत्र से अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के विधायक एवं पूर्व मंत्र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News